WhatsApp
Help & Support

Dr. B.R. Ambedkar Law College banda

Location not mentioned Pincode: 210001 Private
University Bundelkhand University
Courses ART,COMMERCE AND SCIENCE
Director Name Not mentioned
Phone 0517-2444192
Email principal@drbrambedkarlawcollegebanda.com
Pincode 210001

Description

डॉ भीमराव अम्बेडकर विधि महाविद्यालय गिरवां, जनपद बांदा की स्थापना बुन्देलखण्ड परिक्षेत्र की ऐसी संकल्पना और डॉ0 कमलेश शर्मा की प्रेरणा का प्रत्यक्षीकरण है , जहां विधि - शिक्षण, अध्ययन और अध्यापन तथा व्यवहारिक विधि -ज्ञान की पूर्ण सुविधा और स्वतंत्रता है। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध यह दूसरा विधि महाविद्यालय अध्ययन और शिक्षण की दृष्टि से वैज्ञानिक प्रणाली के अनुसार में अब अग्रणी महाविद्यालय है। इस महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षण के उपरान्त विधि व्यवसाय के प्रति उन्मुख होने, कार्य करने तथा आत्मनिर्भर होने का पथ प्रशस्त किया जाता है। अतः यह अन्य विधि महाविद्यालयों के समतुल्य होते हुये भी उनसे भिन्न है। विद्यार्थी स्वतः विधि से रोजगार क्षमता विकसित कर सकता है। महाविद्यालय में प्रदेश एवं भारत में प्रकाशित होने वाली प्रमुख विधि पत्रिकायें, ग्रन्थ तथा अध्यादेश आदि अध्ययन हेतु उपलब्ध हैं। भविष्य में पांच वर्षीय पाठ्यक्रम भी विचारणीय हैं।
बांदा के सीमावर्ती जनपदों- बांदा के अतिरिक्त हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट आदि के विद्यार्थी इलाहाबाद, कानपुर तथा झांसी में विधि अध्ययन करने के लिये विवश थे जो आर्थिक रूप से और अन्यथा भी कष्ट साध्य होता है।
विधि शिक्षा के प्रति आकर्षित विद्यार्थियों की आकांक्षाओं, सामाजिक न्याय की राष्ट्रीय नीति और मानव समाज की सुरक्षा सुविधा को ध्यान में रखकर डॉ0 भीमराव अम्बेडकर विधि महाविद्यालय / संस्थान की स्थापना का संकल्प सन् 2005 में (गिरवां) बांदा में संपन्न हुआ जिसे महामहिम राज्यपाल (उ0प्र0) ने अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुये इसे बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय से संबद्ध कर बुन्देलखण्ड की आकांक्षाओं की प्रतिपूर्ति करने की कृपा की है। भारतीय विधि परिषद ने भी उसी के अनुरूप सन् 2006-07 में विद्यार्थियों के प्रवेश देने की स्वीकृति प्रदान की है। हमारी अपेक्षा है कि छात्र विधि शिक्षा प्राप्त कर समाज में समाहित हों। इस पावन संकल्प में आप सभी समिधाओं का योग कर विधि शिक्षा के इस यज्ञ में योगदान करें।Affiliated & Constituent Colleges of Bundelkhand University .

Official Website

Visit Website